<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 15, 2026

मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग, सपा ने सौंपा ज्ञापन


गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के महानगर महासचिव भुजनाथ मौर्य ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद धर्म और जाति के आधार पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची से नामों के विलोपन की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि एसआईआर के बाद अल्पसंख्यक धर्म और विशेष जाति (यादव) के मतदाताओं के नामों को समायोजन के नाम पर मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया चल रही है। आरोप है कि प्रत्येक बूथ के बीएलओ द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह कार्य किया जा रहा है।

सपा नेता ने मांग की कि मतदाता सूची के प्रकाशन से पूर्व विधानसभा क्षेत्र संख्या 320 से 328 तक की विलोपन सूची को संबंधित तहसीलों पर चस्पा कराया जाए। साथ ही सभी राजनीतिक दलों को बुधवार को विलोपन सूची की एक-एक प्रति उपलब्ध कराई जाए, ताकि सूची का अवलोकन किया जा सके।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम हटाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है। किसी भी मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

No comments:

Post a Comment

Pages