<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 15, 2026

आरके दत्ता की पुण्यतिथि पर इंजीनियर्स महासंघ ने किया रक्तदान, 150 यूनिट रक्त संग्रह


गोरखपुर। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की ओर से मंगलवार को स्वर्गीय इंजीनियर आरके दत्ता की पुण्यतिथि के अवसर पर क्षेत्रीय संघ भवन, लोक निर्माण विभाग गोरखपुर में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभियंताओं ने रक्तदान कर सामाजिक सेवा का संदेश दिया। रक्तदान शिविर में जनपद गोरखपुर से 150 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में गोलघर स्थित काली मंदिर के पास महासंघ भवन में संगठन के मनीषियों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। स्वर्गीय आरके दत्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला गया। अभियंता दिवस के अवसर पर सर इंजीनियर एम. विश्वेश्वरैया को भी स्मरण किया गया। महात्मा ध्यान प्रकाश राय की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इस अवसर पर दरिद्र नारायण भोज, सर्वधर्म पाठ, रक्तदान और वृक्षारोपण सहित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि इंजीनियर अनिल किशोर पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोरखपुर मंडल एवं संघ रत्न, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ उत्तर प्रदेश रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लोक निर्माण विभाग के पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री राम किशुन प्रसाद और पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री मनोज पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के जनपद अध्यक्ष इंजीनियर राज कुमार सिंह ने की।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आरके वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजीनियर रामसमुझ शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री अनूप सिंह, मंडल अध्यक्ष इंजीनियर अनुग्रह राय, मंडल महासचिव इंजीनियर पंकज शर्मा, महासंघ जनपद सचिव शंकर प्रसाद मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के जनपद सचिव इंजीनियर मैथिलीशरण गुप्त, जनपद अध्यक्ष दयानंद प्रजापति, सिंचाई विभाग के जनपद सचिव इंजीनियर सत्यप्रकाश, इंजीनियर अविनाश सहित विभिन्न घटक संघों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

समापन पर इंजीनियर राज कुमार सिंह ने सभी रक्तदाताओं एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments:

Post a Comment

Pages