जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा भाव को प्रोत्साहित करना और स्थानीय स्तर पर जनकल्याणकारी गतिविधियों को सक्रिय करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से मिलकर सेवा कार्यों में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा के स्मरण एवं समर्पण स्वरूप यह अभियान चलाया जाएगा।
अभियान का औपचारिक उद्घाटन 17 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर युवा मोर्चा की ओर से पार्टी कार्यालय पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय अस्पतालों और वृद्धाश्रमों में फल व आवश्यक सामग्री का वितरण किया जाएगा।
अभियान के तहत शाम को प्रत्येक बूथ के माध्यम से लाभान्वित परिवारों के आवास पर दीप जलाकर आशीर्वाद प्रेषित किया जाएगा। स्वच्छता अभियान, औषधि वितरण, वृद्धों एवं जरूरतमंदों की सहायता सहित अन्य सामाजिक कल्याण संबंधी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में अमृत कुमार वर्मा, अजय पाल सिंह, दिव्यांशु दूबे, पल्लव श्रीवास्तव, सचिन सिंह, अरविन्द सिंह, प्रदीप चौधरी, गौरव अग्रवाल, अश्वनी श्रीवास्तव, जमुना पांडे, गजेंद्र मणी, हनुमान प्रसाद, आदित्य सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment