<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 11, 2026

विशेष टीईटी में शामिल करने की मांग, शिक्षामित्रों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन


बस्ती। आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राम पराग चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को शिक्षामित्रों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत लगभग 1.47 लाख शिक्षामित्रों को विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में शामिल करने की मांग की गई।

ज्ञापन में समायोजित शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों को विशेष टीईटी में सम्मिलित कर समायोजन का अवसर देने, शिक्षामित्रों की सेवा नियमावली बनाए जाने, सेवा अवधि 62 वर्ष किए जाने तथा जनपदीय एवं अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने की मांग उठाई गई।

जिलाध्यक्ष राम पराग चौधरी ने कहा कि प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षामित्र पिछले 26 वर्षों से कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें विशेष परीक्षा में शामिल होने का अवसर नहीं दिया गया है। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि शिक्षामित्रों को विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में सम्मिलित कर समायोजन का अवसर दिया जाना चाहिए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल, चन्द्रिका सिंह और बनकटी अध्यक्ष अभय सिंह यादव ने शिक्षामित्रों की मांगों को जायज बताते हुए संघर्ष में हर स्तर पर साथ देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अनिल कुमार दूबे, विजय बहादुर यादव, अजीत कुमार चौधरी, सन्तोष कुमार शुक्ल, तुलसीराम, उमेश चन्द्र तिवारी, पंचानन पाल, बाल गोपाल शुक्ल, सन्तोष कुमार भट्ट, लालता प्रसाद, अविनाश मिश्र, दिनेश कुमार चौधरी, अजय कुमार पाण्डेय, पवन तिवारी, जालन्धर प्रसाद, अर्चना यादव, रामधनी चौधरी, पवन कुमार चौधरी, राजेश कुमार चौधरी, यशवन्त कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, रामनयन, विजय कान्त ओझा, बालेन्द कुमार, हरीश मौर्या और अब्दुल वहीद अंसारी सहित अनेक शिक्षामित्र एवं शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages