संतकबीरनगर। मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी दी।
पुलिस टीमों ने ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण का भरोसा दिलाया। महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं को निडर होकर अपनी बात रखने तथा अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के दौरान कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कांटे, भेलवनिया और नवीन मंडी, महिला थाना पुलिस ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खलीलाबाद, धनघटा पुलिस ने निहैला व पारा, महुली पुलिस ने रामपुर, मेंहदावल पुलिस ने नई बाजार, बखिरा पुलिस ने उर्मिल पब्लिक स्कूल सझौली, बेलहरकला पुलिस ने झुड़िया तथा धर्मसिंहवा पुलिस ने मेहदूपार, अतरी नानकार और पुनया गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
पुलिस ने महिलाओं एवं छात्राओं को पंपलेट वितरित कर महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध की शिकायत के लिए cybercrime.gov.in पोर्टल के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।

No comments:
Post a Comment