<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 15, 2026

मऊ-अंबाला कैंट के बीच गोरखपुर होकर चलेगी साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन


गोरखपुर। आगामी पर्वों को देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए मऊ-अंबाला कैंट-मऊ के बीच गोरखपुर होकर साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05301/05302 मऊ-अंबाला कैंट-मऊ साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन 01 अक्टूबर से 27 नवम्बर 2026 तक कुल नौ फेरों में किया जाएगा।
05301 मऊ-अंबाला कैंट साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन 01 अक्टूबर से 26 नवम्बर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को मऊ से सुबह 4ः40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बेलथरा रोड, भटनी, देवरिया सदर होते हुए सुबह 7ः50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद बस्ती, मनकापुर, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत और पानीपत होते हुए अगले दिन सुबह 3ः55 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।
वापसी में 05302 अंबाला कैंट-मऊ साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन 02 अक्टूबर से 27 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को अंबाला कैंट से सुबह 5ः45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन पानीपत, सोनीपत, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, मनकापुर और बस्ती होते हुए दूसरे दिन रात 12ः35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से देवरिया सदर, भटनी और बेलथरा रोड होते हुए सुबह 4ः30 बजे मऊ पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें जनरेटर सह लगेज यान का एक, सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के पांच, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के छह, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का एक तथा एलएसएलआरडी का एक कोच शामिल है।

No comments:

Post a Comment

Pages