<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 7, 2026

जातिगत आरक्षण खत्म कर आर्थिक आधार पर लागू हो आरक्षण - सवर्ण आर्मी


गोरखपुर। सवर्ण आर्मी ने आरक्षण व्यवस्था में बदलाव समेत विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष विजय त्रिपाठी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में जातिगत आधार पर लागू आरक्षण व्यवस्था को समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग की गई।
ज्ञापन में संगठन ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में जाति को आरक्षण का आधार बनाया गया है, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को उनकी आर्थिक स्थिति के आधार पर समान अवसर मिलना चाहिए। सवर्ण आर्मी का कहना है कि सामान्य वर्ग में भी बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार हैं, जिन्हें सरकारी योजनाओं और अवसरों का लाभ मिलना चाहिए।
संगठन ने जातिगत आरक्षण समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने, एससी-एसटी एक्ट समाप्त करने, यूजीसी रेगुलेशन एक्ट 2026 वापस लेने तथा राष्ट्रीय सवर्ण आयोग का गठन करने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि आर्थिक आधार पर व्यवस्था लागू होने से प्रतिभाशाली और जरूरतमंद विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिल सकेंगे। सवर्ण आर्मी ने राष्ट्रपति से मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का आग्रह किया।

No comments:

Post a Comment

Pages