<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 7, 2026

रालोद जिला कार्यकारिणी का विस्तार, भैरव दत्त व त्रिपुरेश प्रताप बने महासचिव


बस्ती। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष महिपाल पटेल ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भैरव दत्त सिंह और त्रिपुरेश प्रताप पाठक को जिला महासचिव पद पर मनोनीत किया है।
जिलाध्यक्ष महिपाल पटेल ने कहा कि पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर पार्टी को मजबूत करने की अपेक्षा जताई।
मनोनयन पर प्रदेश महासचिव अरूणेन्द्र पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष विवेक चौधरी, क्षेत्रीय महासचिव अरूण कुमार, शिवम, विकास, अभिनाश, श्रीराम मौर्य, सुरेन्द्र कुमार, इन्द्र बहादुर यादव, राम कृपाल चौहान, परवेज अहमद, धर्मेन्द्र कुमार, विवेक श्रीवास्तव, गोरखनाथ चौधरी, मुन्नीलाल एवं गीता वर्मा सहित पार्टी के अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त महासचिवों को बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Pages