चौरी चौरा। अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौरी चौरा पुलिस, एएनटीएफ गोरखपुर जोन और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 13 किलो 85 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान टीम ने रंजीत विश्वकर्मा पुत्र विश्वामित्र विश्वकर्मा निवासी चोरभरिया बकुची मिश्र मगरहा, थाना खुखुन्दू, देवरिया तथा किशन मदेशिया पुत्र शिवचन्द मदेशिया निवासी धनौती खुर्द, थाना कोतवाली, देवरिया को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 13 किलो 85 ग्राम चरस के अलावा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, दो एंड्राइड मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड और 1,385 रुपये नकद बरामद किए गए। मामले में थाना चौरी चौरा में मु0अ0सं0 351/2026, धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रंजीत विश्वकर्मा के खिलाफ देवरिया के भटनी थाने में दो मुकदमे तथा किशन मदेशिया के खिलाफ कुशीनगर के हाटा थाने में एक मुकदमा पूर्व से दर्ज है।
कार्रवाई में एंटी थेफ्ट सेल प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय, एएनटीएफ प्रभारी उपनिरीक्षक रमेश राम, चौरी चौरा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ओम प्रकाश सिंह समेत एएनटीएफ, एंटी थेफ्ट सेल और पुलिस टीम के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment