<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 7, 2026

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ बादशाहनगर मनोरंजन संस्थान


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में बादशाहनगर स्थित मनोरंजन संस्थान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में करीब 350 रेलकर्मियों, उनके परिजनों तथा स्काउट्स एंड गाइड्स जिला संघ, लखनऊ के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में योगेश्वर श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने केक काटकर कान्हा का जन्मदिन मनाया। रेलकर्मियों, बच्चों तथा स्काउट्स एंड गाइड्स की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य और मनोरंजक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और कर्तव्य का संदेश देने वाला पर्व है। ऐसे आयोजन रेल परिवार को एकजुट करने के साथ कर्मचारियों और उनके परिजनों में नई ऊर्जा, आपसी सौहार्द एवं सकारात्मकता का संचार करते हैं।

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। सामूहिक प्रयासों से आयोजन यादगार बना। कार्यक्रम का संचालन सुश्री प्रिया पुरवार ने किया।

No comments:

Post a Comment

Pages