<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 14, 2026

मेधावी विद्यार्थियों को जिलाधिकारी और एसपी ने किया सम्मानित


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। एक समाचार पत्र द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में यूनीक साइंस एकेडमी के विद्यार्थियों ने भी सम्मान प्राप्त कर विद्यालय परिवार का गौरव बढ़ाया।

सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को जिलाधिकारी श्रीमती ऋतिका ज्योत्सना तथा पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के करकमलों द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को मिला यह सम्मान उनकी कड़ी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों का प्रतीक है। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।

इस उपलब्धि पर यूनीक साइंस एकेडमी के प्रबंध निदेशक संतोष कुमार श्रीवास्तव तथा प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।


No comments:

Post a Comment

Pages