<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 14, 2026

लिच्छवी एक्सप्रेस में अचेत यात्री को समय पर मिली चिकित्सा सहायता, रेल प्रशासन की तत्परता से बची जान


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के कुशल मार्गदर्शन में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। ट्रेनों एवं स्टेशनों पर यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए रेल प्रशासन एवं रेलकर्मी लगातार तत्पर रहते हैं।

इसी क्रम में 14 सितंबर 2026 को गाड़ी संख्या 14005 सीतामढ़ी–आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस में एक यात्री के अचेत होने की सूचना रेल मदद के माध्यम से प्राप्त हुई। यात्री सीतामढ़ी से आनंद विहार तक अकेले यात्रा कर रहा था और इंजन से तीसरे जनरल कोच में सवार था। एक सहयात्री ने रेल मदद के जरिए सूचना दी कि यात्री अचेत अवस्था में है, हालांकि उसकी सांस चल रही है।

सूचना मिलते ही मऊ स्टेशन पर कार्यरत उप मुख्य टिकट निरीक्षक रामप्रभाव यादव ने तत्परता दिखाते हुए रेलवे चिकित्सक मऊ डॉ. पुनीत राव के माध्यम से एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। ट्रेन के मऊ स्टेशन पहुंचते ही मेडिकल एवं वाणिज्यिक टीम ने अचेत यात्री को ट्रेन से उतारा। इसके बाद आरपीएफ हेड कांस्टेबल राम प्यारे वर्मा के साथ उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में उपचार के बाद यात्री को होश आया। इसके बाद यात्री द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर पर उसके परिजनों को तत्काल सूचना दी गई। समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से यात्री की स्थिति में सुधार हुआ।

यात्री ने रेल प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए वाणिज्य विभाग, मेडिकल टीम, आरपीएफ तथा रेल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Pages