<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 14, 2026

हिंदी दिवस पर रेलकर्मियों ने दिखाई ज्ञान और भाषा प्रतिभा


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के निर्देश तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं संसाधन प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी आशुतोष पाण्डेय के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में 9 से 23 सितंबर 2026 तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित भारतेंदु सभा कक्ष में राजभाषा पखवाड़ा समारोह-2026 के अंतर्गत कर्मचारी वर्ग के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के विभिन्न विभागों एवं स्टेशनों से आए कुल 26 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान कर्मचारियों ने हिंदी भाषा, साहित्य, राजभाषा तथा सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया।

राजभाषा विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित करना तथा हिंदी भाषा के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने हिंदी के प्रति उनकी रुचि और जागरूकता को भी प्रदर्शित किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को हिंदी पखवाड़े के समापन समारोह में 23 सितंबर 2026 को मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Pages