<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 3, 2026

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत लोहार व हलवाई ट्रेड के लिए साक्षात्कार की तिथियां तय

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना लागू की गई है। योजना के तहत लोहार एवं हलवाई ट्रेड में कार्य करने वाले व्यक्तियों को उद्यम के आधार पर कौशल वृद्धि के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाना है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों के चयन के लिए जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विकास केंद्र, संत कबीर नगर कार्यालय में प्रातः 11 बजे से साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। लोहार ट्रेड के आवेदकों का साक्षात्कार 3 सितंबर 2026 को तथा हलवाई ट्रेड के आवेदकों का साक्षात्कार 7, 8 एवं 9 सितंबर 2026 को आयोजित होगा।

उपायुक्त उद्योग ने आवेदित अभ्यर्थियों से अपील की है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी आवश्यक प्रपत्रों के साथ जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विकास केंद्र कार्यालय में उपस्थित होकर साक्षात्कार में प्रतिभाग करें।

No comments:

Post a Comment

Pages