<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 18, 2026

बिजली कटौती पर कांग्रेस मुखर, एक सप्ताह में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी


बस्ती। बिजली संकट और अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व में मुख्य अभियंता विजय कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार हो रही विद्युत कटौती से आम उपभोक्ताओं के साथ ही व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने तत्काल कटौती बंद कराकर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की।

मुख्य अभियंता विजय कुमार गुप्ता ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर विद्युत कटौती की समस्या को दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। इस पर जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि निर्धारित समय में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस जनहित के इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करेगी।

ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गांधीनगर बाजार में यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाए जाने के मुद्दे को लेकर व्यापारियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने व्यापारियों को डिजिटल भुगतान से जुड़े संभावित अतिरिक्त आर्थिक बोझ के बारे में जानकारी दी।

जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि यूपीआई भुगतान आज आम नागरिकों, छोटे व्यापारियों और पटरी दुकानदारों के लिए लेनदेन का प्रमुख माध्यम बन चुका है। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क का असर सीधे व्यापारियों और उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से इस संबंध में प्रस्तावित शुल्क को वापस लेने की मांग की।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, डॉ. दीपेंद्र सिंह, डॉ. वाहिद अली सिद्दीकी, शहर अध्यक्ष शौकत अली नन्हू, ई. राज बहादुर निषाद, अमरदेव सिंह, शिव विभूति मिश्र, संजीव त्रिपाठी, शेर मोहम्मद, राहुल चौधरी, सर्वेश शुक्ल, सोमनाथ संत, फजले आजम, लालजीत पहलवान, शोभित चौधरी, नीशान्त श्रीवास्तव, आनंद निषाद, रामचन्द्र चौहान, चन्द्र प्रकाश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages