<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 21, 2026

किशोरीलाल बने जेल विजिटर, कारागार व्यवस्था बेहतर बनाने का दिया भरोसा


बस्ती। जिला मजिस्ट्रेट ने रविदास सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं सिंचाई विभाग के प्रशासनिक अधिकारी पद से सेवानिवृत्त किशोरीलाल को जेल विजिटर नामित किया है। सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय किशोरीलाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

किशोरीलाल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कारागार में निरुद्ध बंदियों को शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप समुचित सुविधाएं उपलब्ध हों और कारागार व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके, इसके लिए प्रभावी पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि जेल विजिटर के रूप में जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करना उनकी प्राथमिकता होगी।

No comments:

Post a Comment

Pages