संतकबीरनगर। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 2 किलो 545 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर को पुलिस टीम ने अजय कन्नौजिया पुत्र छेदी कन्नौजिया निवासी मगहर काजीपुर को डडवा नहर के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1 किलो 265 ग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं नौशाद अहमद पुत्र नसीर अहमद निवासी काजीपुर धोबीटोला मगहर को डाहीडिहा के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 1 किलो 280 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली खलीलाबाद में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम ने की।

No comments:
Post a Comment