संतकबीरनगर। सूर्या इंटरनेशनल स्कूल, खलीलाबाद के विद्यार्थी अंश यादव ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना से मुलाकात कर जनपद पुलिस द्वारा महिलाओं, बालिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं आमजन की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस दौरान छात्र ने पुलिस अधीक्षक को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक ने छात्र अंश यादव से आत्मीयतापूर्वक बातचीत करते हुए उसकी पढ़ाई और रुचियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्र का उत्साहवर्धन करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र की पहल की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक ने उसे डायरी भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बच्चों और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास तथा सुरक्षा की भावना को मजबूत करना जनपद पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं एवं बालिकाओं, छात्र-छात्राओं तथा आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रभावी कार्रवाई के साथ जागरूकता कार्यक्रम भी लगातार संचालित किए जा रहे हैं।

No comments:
Post a Comment