<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 18, 2026

मारपीट, वाहनों में तोड़फोड़ और दो लाख रुपये ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के पिपरपाती निवासी मनोज कुमार पुत्र रामबिलास की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, चोट पहुंचाने, मोबाइल व नकदी ले जाने, वाहनों में तोड़फोड़ और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मामला 12 सितंबर की रात करीब नौ बजे का बताया गया है।

मनोज कुमार के अनुसार, चंदन उर्फ अंकुर चौधरी पुत्र चंद्रशेखर चौधरी ने फोन पर उनके साथ अभद्रता की। इसकी शिकायत करने पर चंद्रशेखर चौधरी ने उन्हें अपने घर बुलाया और बेटे को समझाने की बात कही। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद अंकुर चौधरी अपने साथियों के साथ आया और चंद्रशेखर चौधरी समेत नामजद लोगों तथा करीब 25 अज्ञात व्यक्तियों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि हमले से बचकर भागने के दौरान उनके साथी अरविंद चौधरी पुत्र अजीत कुमार निवासी अहिरौला, थाना सोनहा के हाथ की उंगली में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर हो गया। आरोप है कि इसी दौरान उनका मोबाइल फोन और वाहन में रखा बैग भी ले लिया गया, जिसमें करीब दो लाख रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज थे।

मनोज ने अपनी फॉर्च्यूनर और महिंद्रा थार में लाठी-डंडों से तोड़फोड़ किए जाने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना के बाद दोनों वाहनों में लाठी-डंडे और बीयर की बोतलें रखकर वीडियो बनाया गया तथा उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।

शिकायतकर्ता ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराने, सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में दिखाई देने वाले लोगों की पहचान कराने तथा सीडीआर और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की वैधानिक तरीके से जांच कराने का अनुरोध किया है। घायल की मेडिकल रिपोर्ट, वाहनों की क्षति और कथित रूप से ले जाए गए मोबाइल, नकदी व दस्तावेजों से संबंधित साक्ष्यों को भी विवेचना में शामिल करने की मांग की गई है।

पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 115(2), 117(2), 191(2), 303(2), 324(5), 351(3), 352 और 356 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि विवेचना और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी।

No comments:

Post a Comment

Pages