<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 18, 2026

बाबू शिव दयाल सिंह चौरसिया की पुण्यतिथि पर समाज ने किया नमन

- राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक भागीदारी के लिए एकजुटता पर दिया जोर


बस्ती। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कचहरी परिसर के निकट चौरसिया समाज की ओर से पूर्व राज्यसभा सांसद बाबू शिव दयाल सिंह चौरसिया की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और समाज के लिए उनके योगदान को याद करते हुए उनके विचारों एवं संघर्षों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनहित किसान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम प्रसाद चौरसिया ने कहा कि बाबू शिव दयाल सिंह चौरसिया सामाजिक न्याय, दलित-पिछड़ों और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले पुरोधा थे। उन्होंने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। चौरसिया समाज को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक भागीदारी के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

पार्टी के जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौरसिया ने कहा कि बाबू शिव दयाल सिंह चौरसिया ने शिक्षा, सामाजिक पिछड़ेपन, छुआछूत और भेदभाव जैसे मुद्दों के खिलाफ जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक भागीदारी और शिक्षा के माध्यम से ही समाज की समस्याओं का समाधान संभव है। अभिभावकों से बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

कार्यक्रम में चौरसिया समाज की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक स्थिति तथा समाज की एकजुटता को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैजनाथ चौरसिया, शिव कुमार चौरसिया, आलोक चौरसिया, संदीप कुमार, रामभेज यादव, लक्ष्मीकान्त मौर्य, अमित चौरसिया, सुरेन्द्र कुमार चौरसिया, आनंद प्रकाश चौरसिया, चंद्र प्रकाश चौरसिया, पतिराम आजाद आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

संचालन अनिल कुमार चौरसिया ने किया। इस अवसर पर रिंकू चौरसिया, आनंद किशोर चौरसिया, अनिल प्रजापति, राम नरेश चौहान, अखिलेश चौरसिया, विकास चौरसिया, श्याम नारायण चौरसिया, धर्मेंद्र चौरसिया, किशोर कुमार गुप्ता, अमरनाथ, संजय कुमार चौरसिया, ब्रह्मानंद विश्वकर्मा, दीपक पाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages