<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 22, 2026

वर्षों से लंबित शिक्षक पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कराने की मांग


बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों की वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराने की मांग को लेकर मंगलवार को शिक्षकों ने विवेक प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
शिक्षकों ने ज्ञापन में कहा कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत शिक्षक लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वर्ष 2016 के बाद से विभिन्न कारणों से पदोन्नति प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। वहीं प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के कई पद रिक्त हैं।
शिक्षकों का कहना है कि पदोन्नति प्रक्रिया लंबित रहने से विद्यालयों के संचालन और शिक्षण व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ रहा है। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता प्रभावित होने से पठन-पाठन में कठिनाइयां आ रही हैं। शिक्षकों ने बताया कि पदोन्नति से संबंधित न्यायालयी प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, इसलिए अब प्रक्रिया पूरी करने में कोई कानूनी बाधा नहीं है।
ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से बेसिक शिक्षा विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर लंबित पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की मांग की गई, ताकि पात्र शिक्षकों को उनका अधिकार मिल सके और विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था बेहतर हो।
ज्ञापन देने वालों में अनुराग श्रीवास्तव, धनीष त्रिपाठी, प्रदीप कुमार गुप्ता, विजय कुमार भारती, अमित मिश्र, दिलीप यादव, प्रदीप यादव, अरूण दूबे, रामाज्ञा यादव, पंकज चौधरी, राजेश कुमार, विमल वर्मा, नीरज श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, सुदर्शन कुमार, विद्याराम, जयदत्त चौधरी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages