<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 22, 2026

परेड में परखी पुलिसकर्मियों की फिटनेस, एएसपी ने दिए अनुशासन के निर्देश


संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक परेड का अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी लेने के साथ पुलिसकर्मियों के टर्नआउट और अनुशासन का जायजा लिया। एएसपी ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्च स्तर की वर्दी धारण करने तथा आमजन से मधुर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।
पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ कराई गई। साथ ही परेड में अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया गया। इसके बाद एएसपी ने पुलिस लाइन परिसर में मेस, गणना कार्यालय और बैरक सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान आदेश कक्ष में विभिन्न गार्द रजिस्टरों की भी जांच की गई। एएसपी ने गार्द की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति सजग रहते हुए अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

No comments:

Post a Comment

Pages