<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 1, 2026

दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए पोर्टल खुला, वंचित छात्रों को मिलेगा मौका


बस्ती। वित्तीय वर्ष 2025-26 में दशमोत्तर कक्षाओं में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन करने के बावजूद तकनीकी अथवा अन्य कारणों से वंचित रह गए छात्रों के लिए पोर्टल खोला गया है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता ने बताया कि शिक्षण संस्थाओं से आवेदन अग्रसारित न होने, पीएफएमएस में आवेदन लंबित अथवा रिजेक्ट होने, छात्रों द्वारा त्रुटिपूर्ण डाटा अपलोड करने तथा ट्रांजेक्शन फेल होने समेत विभिन्न कारणों से भुगतान से वंचित छात्र निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ दिलाने के लिए समयबद्ध कार्यवाही निर्धारित की गई है। शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने की प्रक्रिया एक से सात सितंबर 2026 तक पूरी की जाएगी।
इसी प्रकार त्रुटिपूर्ण आवेदनों को शिक्षण संस्थान स्तर से सही करने के लिए 16 से 18 सितंबर तक का समय निर्धारित है। शिक्षण संस्थानों द्वारा ऑनलाइन सत्यापन कर पात्र डाटा अग्रसारित अथवा अपात्र आवेदन निरस्त करने की कार्रवाई 17 से 19 सितंबर 2026 तक की जाएगी। अधिकारी ने संबंधित शिक्षण संस्थानों से निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Pages