गोरखपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शुक्रवार को रानीडीहा स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री एवं गोरखपुर जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन आज व्यापक स्तर पर स्थापित है। इसकी वैचारिक नींव को मजबूत करने में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन और कार्यकर्ता निर्माण की अवधारणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने राष्ट्रसेवा और अंत्योदय की भावना से प्रेरित कार्यकर्ताओं के निर्माण पर जोर दिया, जिसके परिणामस्वरूप संगठन निरंतर मजबूत हुआ।
उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की आवश्यकता है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को राष्ट्रवाद, अंत्योदय और एकात्म मानववाद की वैचारिक दिशा दी। उनका जीवन सादगी, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का उदाहरण है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, महानगर प्रभारी महेश शुक्ला, क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, सत्येंद्र सिन्हा, राहुल श्रीवास्तव, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, रणजीत राय बड़े, क्षेत्रीय मंत्री हरिकेश गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी राहुल तिवारी, पंकज जायसवाल, पवन चतुर्वेदी सहित क्षेत्रीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment