गाजियाबाद/लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर शुक्रवार को लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रदेशभर के जिला एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने समेत कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
गाजियाबाद से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश शर्मा के नेतृत्व में जिला कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे। वहीं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में भाग लिया।
प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की।
जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में गाजियाबाद कांग्रेस की बड़ी भागीदारी रही। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी और अपने अधिकारों के तहत संघर्ष जारी रखेगी।

No comments:
Post a Comment