वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। जान से मारने की नीयत से अपहरण के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त काले रंग की एसयूवी-300 कार भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 23 जुलाई 2026 को जान से मारने की नीयत से अपहरण के संबंध में थाना वाल्टरगंज में मुकदमा अपराध संख्या 170/2026 धारा 140(2), 109(1), 115(2), 117(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में फरार चल रहे अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र दिलीप कुमार, निवासी कोयला का पुरवा, रामनगर रोड, थाना कोतवाली नगर, जनपद अयोध्या, उम्र करीब 28 वर्ष को पुलिस ने 11 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानन्द सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक जयविन्द यादव, हेड कांस्टेबल शैलेश शर्मा, कांस्टेबल राजू यादव और कांस्टेबल हरेराम सिंह की टीम ने अभियुक्त को पटवा धर्मकांटा, एसवी मोटर्स के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त काले रंग की एसयूवी-300 कार संख्या UP32NX2428 बरामद की गई।
पुलिस के मुताबिक मामले में पूर्व से नामजद अभियुक्त करुणेश्वर पुत्र तपसीनाथ और तपसीनाथ पुत्र रामप्रसाद, निवासी ग्राम करमा कला, थाना बेलहर कला, जनपद संतकबीरनगर के अलावा चार अन्य अभियुक्तों के नाम भी प्रकाश में आए हैं। इनमें करुणा शंकर, शुभम, कश्यप और रोहित कुमार शामिल हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

No comments:
Post a Comment