<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 11, 2026

एम्स गोरखपुर का गेट नंबर-3 जनहित में खोलने की मांग

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। एम्स गोरखपुर का गेट नंबर-3 पिछले कई महीनों से बंद होने के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गेट बंद होने से लोगों को लंबा चक्कर लगाकर गेट नंबर-2 से आवागमन करना पड़ता है। वहीं, एक ही गेट खुला होने के कारण कई बार जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है, जिससे लोगों का समय बर्बाद होने के साथ गंभीर मरीजों को उपचार के लिए पहुंचने में अनावश्यक देरी की आशंका बनी रहती है।

इस संबंध में प्रताप वाहिनी सामाजिक संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी गोरखपुर को पत्र देकर एम्स गोरखपुर का गेट नंबर-3 जनहित में खुलवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक गेट के बंद होने का मामला नहीं है, बल्कि प्रतिदिन एम्स आने वाले हजारों मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा से जुड़ा विषय है।

उन्होंने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर गेट नंबर-3 को जनहित में खुलवाने की कार्रवाई कराने का अनुरोध किया है।

No comments:

Post a Comment

Pages