<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 11, 2026

कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत परसरामपुर पुलिस ने शुक्रवार भोर में अलग-अलग स्थानों से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।

पुलिस के अनुसार 11 सितंबर 2026 को सुबह 4:50 बजे ग्राम नागपुर कुँवर से गोली सोनकर उर्फ राजू पुत्र जगदीश सोनकर निवासी नागापुर कुँवर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 20 पाउच में कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। मामले में थाना परसरामपुर पर मु0अ0सं0 291/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।

इसी क्रम में सुबह 5:10 बजे उपनिरीक्षक रविन्द्रनाथ यादव ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ मुखबिर की सूचना पर ग्राम बैरागपुर मरवटिया चौराहे से रामू निषाद उर्फ बड़फाई पुत्र स्व. मोहन निषाद निवासी बलुआ (खम्हरिया), थाना परसरामपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से प्लास्टिक की पिपिया में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। इस मामले में मु0अ0सं0 292/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आनन्द कुमार सिंह, रविन्द्रनाथ यादव, वकील यादव, हेड कांस्टेबल विशाल यादव, दीनानाथ यादव तथा कांस्टेबल बीरेन्द्र यादव, धनु यादव और विक्रम शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Pages