<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 20, 2026

शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए सदन में मजबूत प्रतिनिधित्व जरूरी - बिजेन्द्र वर्मा


बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को पटेल चौक स्थित ड्रीम स्वराज मैरेज लॉन में आयोजित हुआ। सम्मेलन में फैजाबाद-गोरखपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सभी 17 जनपदों के संगठन पदाधिकारियों ने भाग लिया। अध्यक्षता प्रदेशीय कोषाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी बिजेन्द्र वर्मा ने तथा संचालन जिला प्रवक्ता बाबूराम ने किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी राजीव यादव ने कहा कि यह शिक्षकों का चुनाव है और इसमें राजनीतिक दलों का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। प्रदेशीय प्रवक्ता श्रवण कुशवाहा ने कहा कि शिक्षक प्रतिनिधि स्वतंत्र एवं सेवारत शिक्षक होना चाहिए, तभी वह सदन में शिक्षकों के हितों की मजबूती से आवाज उठा सकता है।

अध्यक्षता कर रहे बिजेन्द्र वर्मा ने कहा कि संगठन लगातार शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सड़क पर संघर्ष कर रहा है। अब समय आ गया है कि शिक्षकों के हितों की आवाज सदन में भी मजबूती से उठे, ताकि उनकी लड़ाई को और प्रभावी बनाया जा सके।

सम्मेलन को महेंद्र राय, पवन यादव, इनामुल हक, नागेंद्र कुमार, अरविंद यादव, डॉ. घनश्याम तिवारी, रमेश यादव, बृजेश चौधरी, बिरजू सरोज, संदीप वर्मा, नंद किशोर यादव, दीपक सिंह प्रेमी और तौआब अली आदि ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर संगठन के विभिन्न जनपदों के जिलाध्यक्ष, मंत्री, प्रधानाचार्य एवं शिक्षक सहित ध्रुवनारायण, सत्यप्रकाश, बाबूराम, अनिरुद्ध, राकेश सिंह, डॉ. कमलेश, बृजेश वर्मा, शिवमूर्ति चतुर्वेदी, डॉ. श्रवण गुप्ता, विपिन, अजीत, सुनील मौर्य, अशोक चौधरी, डॉ. फूलचंद्र, शिव प्रकाश, अजय राव, राजेश, गणेश वर्मा, राम भान, वीरेन्द्र यादव, राहुल, शैलेन्द्र चौधरी, फूलचंद्र, विजय चौधरी, रणविजय सिंह, मो. उमर, जयप्रकाश चौधरी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages