<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 20, 2026

डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर गोरखपुर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न


गोरखपुर। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की तीनों प्रमुख पदों पर जीत की खुशी में गोरखपुर में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जयघोष के साथ जीत का उत्सव मनाया।

इस अवसर पर छात्र नेताओं ने कहा कि डूसू चुनाव का परिणाम छात्र हितों और सकारात्मक छात्र राजनीति के प्रति युवाओं के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने इसे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के निरंतर प्रयासों और संगठन की छात्र हितों के प्रति प्रतिबद्धता की जीत बताया।

जश्न में अभाविप के प्रदेश सह मंत्री निखिल गुप्ता के साथ प्रशांत त्रिपाठी, अर्चित मिश्र, दिव्यांश दुबे, यशराज सिंह, अरविंद मिश्र, सात्विक जायसवाल सहित विश्वविद्यालय इकाई के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।

No comments:

Post a Comment

Pages