<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 20, 2026

दवा व्यापारियों की 12 मांगों को लेकर 21 को लखनऊ में होगी महत्वपूर्ण बैठक

- मुख्यमंत्री के निर्देश पर औषधि प्रशासन आयुक्त के समक्ष प्रतिनिधिमंडल रखेगा समस्याएं



गोरखपुर। प्रदेश के दवा व्यापारियों की नियामकीय एवं व्यावहारिक समस्याओं के समाधान को लेकर 21 सितंबर को लखनऊ स्थित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) मुख्यालय, अलीगंज में महत्वपूर्ण बैठक होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आयोजित बैठक में औषधि प्रशासन आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के समक्ष दवा व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेगा।
दवा विक्रेता समिति गोरखपुर के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दूबे और महामंत्री आलोक चौरसिया ने बताया कि विगत दिनों मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दवा विक्रेताओं की व्यावहारिक कठिनाइयों से अवगत कराया गया था। मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों को व्यापारियों के साथ बैठक कर समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए थे।
बैठक में ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स ऑफ उत्तर प्रदेश (OCDUP) के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह, प्रदेश महामंत्री सुधीर अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री शैलेंद्र सिंह ‘टिल्लू’, दवा विक्रेता समिति गोरखपुर के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दूबे तथा महामंत्री आलोक चौरसिया शामिल होंगे।
प्रतिनिधिमंडल लाइसेंस रिटेंशन प्रक्रिया को स्वतः किए जाने, ONDLS पोर्टल को सरल एवं पारदर्शी बनाने, नए थोक दवा लाइसेंस जारी करने, गोदाम व ब्रांच संबंधी नियमों में राहत, रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट की अनिवार्यता में शिथिलता तथा हेल्पडेस्क और शिकायत निवारण प्रकोष्ठ गठित करने की मांग रखेगा।
इसके अलावा दवा दुकानों पर 50 से 80 प्रतिशत तक छूट के भ्रामक प्रचार पर रोक, तकनीकी अथवा दस्तावेजीय कमियों में सुधार का अवसर देने तथा नकली और अवैध दवाओं के कारोबारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी ज्ञापन में शामिल है।
संगठन ने कहा कि वह नकली एवं मिलावटी दवाओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई में सरकार के साथ है। संगठन का उद्देश्य वैध रूप से कारोबार करने वाले दवा व्यापारियों को अनावश्यक जटिलताओं से राहत दिलाकर पारदर्शी और भयमुक्त व्यापारिक वातावरण उपलब्ध कराना है।

No comments:

Post a Comment

Pages