<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 9, 2026

खरीफ फसल से वंचित किसानों के लिए राहत, मुफ्त मिलेगा तोरिया बीज


बस्ती। खरीफ फसल की बुवाई न कर पाने अथवा फसल नष्ट हो जाने से प्रभावित किसानों के लिए कृषि विभाग ने राहत की पहल की है। जनपद में किसानों को 800 पैकेट निःशुल्क तोरिया (लाही) बीज मिनीकिट वितरित किए जाएंगे। उप कृषि निदेशक अशोक कुमार ने बताया कि ऐसे किसान रबी की बुवाई से पहले सितम्बर माह के प्रथम पखवारे में तोरिया की फसल की बुवाई कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण, प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यक्रम के तहत प्रत्येक पात्र किसान को दो किलोग्राम तोरिया बीज का मिनीकिट निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
किसान 30 सितम्बर 2026 तक कृषि विभाग के पोर्टल पर तोरिया बीज मिनीकिट की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन आने पर लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। एक किसान को केवल एक मिनीकिट दिया जाएगा। चयनित किसानों को राजकीय कृषि बीज भंडारों से पीओएस मशीन के माध्यम से बीज मिनीकिट का वितरण किया जाएगा।
कृषि विभाग ने किसानों से योजना का लाभ उठाने के लिए निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Pages