<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 9, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार को निकली जागरूकता रैली


बस्ती। आगामी 12 सितंबर को जनपद में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई। जनपद न्यायाधीश शमसुल हक ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों की जानकारी देकर अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए जागरूक किया गया।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर आयोजित रैली में भारतीय स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों, पराविधिक स्वयं सेवकों एवं न्यायिक कर्मचारियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कु. आराधना रानी, अपर जिला जज प्रथम कमलेश कुमार, अपर जिला जज एससी/एसटी एक्ट रामकरन यादव, अपर जिला जज द्वितीय जितेंद्र गुप्ता, अपर जिला जज पाक्सो एक्ट अनिल कुमार-XIV, अपर जिला जज ईसी एक्ट एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत प्रमोद कुमार गिरि, अपर जिला जज एफटीसी प्रथम विराट शिरोमणि, अपर जिला जज एफटीसी द्वितीय श्रीमती मीनाक्षी सोनकर, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्रीमती मौसमी मध्येशिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राज बाबू, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेंद्र कुमार प्रथम सहित न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, पराविधिक स्वयं सेवक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रैली के बाद सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेंद्र कुमार प्रथम ने पराविधिक स्वयं सेवकों के साथ बैठक की। उन्होंने दूर-दराज के क्षेत्रों और गांवों में छोटे-छोटे जागरूकता शिविर आयोजित कर राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने तथा प्रचार-प्रसार में तेजी लाने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

Pages