<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 7, 2026

व्यापारियों की समस्याओं और उत्पीड़न के मुद्दों को उठाएगा सपा व्यापार सभा


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। आगामी 9 सितम्बर, बुधवार को समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की ओर से पीडीए व्यापारी मण्डलीय सम्मेलन का आयोजन श्याम बाटिका मैरेज लॉन में किया जाएगा। सम्मेलन की सफलता को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष रघुनन्दन राम साहू की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर तैयारी बैठक हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए रघुनन्दन राम साहू ने बताया कि सम्मेलन में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव, राजेन्द्र चौधरी तथा कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ सहित बस्ती मण्डल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन की तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं, उत्पीड़न तथा उनके हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही व्यापारियों को संगठन से जोड़ने और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष को मजबूत करने पर भी चर्चा होगी।

तैयारी बैठक में सौरभ गुप्ता, शुभ जायसवाल, आतमजीत सिंह, पवन गुप्ता, सतीश पाण्डेय, शनी साहू, अभय जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages