<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 7, 2026

स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ, सुरक्षित सड़क व्यवहार के दिए टिप्स


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। यातायात पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात कुलदीप यादव के नेतृत्व में यातायात टीम ने बच्चों को यातायात नियमों के पालन के महत्व की जानकारी दी।

कार्यक्रम में बच्चों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, लाल बत्ती का पालन, सड़क पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों, पैदल यात्रियों के अधिकार तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। यातायात पुलिसकर्मियों ने बच्चों को यातायात संकेतों की जानकारी देने के साथ सुरक्षित सड़क व्यवहार का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया।

अधिकारियों ने बच्चों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिजनों व आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की। यातायात पुलिस का उद्देश्य कम उम्र से ही बच्चों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता विकसित करना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

No comments:

Post a Comment

Pages