<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 7, 2026

शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव : अतुल चौधरी


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के तत्वावधान में कप्तानगंज के सभागार में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय संरक्षक डॉ. राम नरेश सिंह ‘मंजुल’ ने की, जबकि मुख्य अतिथि विधायक अतुल चौधरी रहे। समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने सहभागिता की।

मुख्य अतिथि विधायक अतुल चौधरी ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके चरित्र, संस्कार और व्यक्तित्व का निर्माण भी करते हैं। उन्होंने शिक्षकों के योगदान को समाज के लिए अमूल्य बताया।

प्रांतीय संरक्षक डॉ. राम नरेश सिंह ‘मंजुल’, राम गोपाल सिंह एवं गिरिजेश श्रीवास्तव ने भी अपने संबोधन में शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बदलते समय में शिक्षकों की जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं तथा उन्हें विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों से भी जोड़ना होगा।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. बी.के. वर्मा का सहयोग सराहनीय रहा। समारोह में उपस्थित आगंतुकों को डॉ. बी.के. वर्मा एवं इंजीनियर संदीप कुमार सिंह द्वारा अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मंडल मंत्री राम कोमल सिंह ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, जिलाध्यक्ष शिव पूजन मिश्र, जिला मंत्री हरिराम बंसल एवं जिला कोषाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

Pages