<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 1, 2026

मंडल कार्यसमिति सत्यापन व प्रवासी योजना की जिला कार्यशाला संपन्न


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा के नेतृत्व में मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवासी योजना को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का संचालन अभियान संयोजक एवं जिला महामंत्री प्रेम प्रकाश चौधरी ने किया।
कार्यशाला का शुभारंभ जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष यशकांत सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन तथा क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल चौधरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि मंडल कार्यक्रम संयोजक सत्यापन बैठक 2 सितंबर को मंडल स्तर पर आयोजित होगी। वहीं बूथ समिति सत्यापन बैठक 3 और 4 सितंबर को संबंधित बूथों पर होगी। उन्होंने बूथ प्रभारियों और बूथ संयोजकों से मानक प्रक्रिया के अनुसार सत्यापन कार्य पूरा कराने का आह्वान किया। मंडल प्रवासी तथा मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी सत्यापन कार्य का समन्वय करेंगे।
कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, संयोजक और जिला पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से भानुप्रकाश मिश्रा, दिलीप पांडे, दिव्य प्रकाश, राजकुमार शुक्ला, अखंड प्रताप सिंह, वैभव पांडे, वीरेंद्र गौतम, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्रा, अभिषेक कुमार, सतीश सोनकर, कर्मेंद्र चौहान, राधेश्याम कमलापुरी, राजेंद्र राजभर, संतोष कुमार पांडे, विनय यादव, नरेंद्र दुबे, सुभाष चंद्र आजाद, राज किशोर मिश्रा, अरविंद कमल, लवकुश गुप्ता, शैलेश कुमार पांडे, गौरव वर्मा, वेद प्रकाश त्रिपाठी, संजय चौधरी, आजाद गोस्वामी, मनीष कुमार, अखिलेश कुमार, राम यज्ञ, राजेश कमलापुरी, मुस्ताक अहमद, अमित चौधरी, संदीप कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages