<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 1, 2026

हरीश द्विवेदी के स्वागत में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह


बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के बस्ती आगमन पर भाजपा नेता वृन्दावन चंद्रभान पाण्डेय के संयोजन में समर्थकों ने स्वागत समारोह आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से हरीश द्विवेदी का स्वागत कर उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भाजपा नेता वृन्दावन चंद्रभान पाण्डेय ने दूरभाष पर कहा कि हरीश द्विवेदी को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना बस्ती जनपद के लिए गौरव की बात है। उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में उनके दायित्व को लेकर खासा उत्साह है।
स्वागत समारोह में दिलीप पाण्डेय, रविन्द्र उपाध्याय, संजय गुप्ता, अजीत कुमार, विजय पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाजपा और हरीश द्विवेदी के समर्थन में नारे लगाए।

No comments:

Post a Comment

Pages