<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 10, 2026

बच्चों के साथ एमडीएम का भोजन कर पुष्कर चौधरी ने रसोइयों को किया सम्मानित


मेंहदावल, संत कबीरनगर। कम्पोजिट विद्यालय मेंहदावल में गुरुवार को बच्चों को मध्याह्न भोजन करते देखकर अपना दल (व्यापार मंडल) के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बच्चों को परोसे जा रहे रोटी-दाल के भोजन की सराहना की।

प्रधानाध्यापक केशरी लाल के आग्रह पर पुष्कर चौधरी ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ एमडीएम का भोजन ग्रहण कर गुणवत्ता का जायजा लिया। भोजन समिति के सदस्यों ने उन्हें भोजन कराया। भोजन के बाद उन्होंने विद्यालय की पांचों रसोइयों को एप्रन तथा 100-100 रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

पुष्कर चौधरी ने विद्यालय के बच्चों और स्टाफ के लिए वाटर कूलर लगवाने की घोषणा भी की। इस पर विद्यालय परिवार ने तालियों से उनका स्वागत किया। प्रधानाध्यापक केशरी लाल ने घोषणा के लिए पुष्कर चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर राकेश कुमार, श्रीराम जनम, ओम प्रकाश वर्मा, रामायन प्रसाद, ध्रुव सिंह, श्रीमती शशिकला, श्रीमती श्वेता पाण्डेय, सुश्री प्रिया, पलक, सरिता तथा स्कूल कैप्टन आदर्श सहित शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages