गोरखपुर। गोला पुलिस ने धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार कर पासपोर्ट बनवाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने तथा पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस के मुताबिक वादिनी के जेठ के पुत्र ने अपना नाम-पता बदलकर कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और उन्हीं के आधार पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश चला गया था। मामले में तहरीर के आधार पर गोला थाने में मुकदमा संख्या 492/2022 के तहत धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि एवं पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12 में मुकदमा दर्ज किया गया था।
अभियान के तहत पुलिस ने अजय कुमार पुत्र रामाश्रय कसौधन, निवासी गोपालपुर, थाना गोला, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2011 में भी थाना गोला में धारा 323, 379, 406, 420, 504 व 506 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक इन्द्रजीत कुशवाहा, उपनिरीक्षक आशीष तथा रिक्रूट महिला कांस्टेबल सोनी रावत थाना गोला शामिल रहीं।

No comments:
Post a Comment