<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 24, 2026

मिर्च पाउडर डालकर हत्या का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में ब्रह्मनन्द यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चार बांस के डंडे, एक लोहे की गैंती और घटना में इस्तेमाल लाल मिर्च पाउडर बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार 22 सितंबर को ब्रह्मनन्द यादव बाइक से गिढीनी बाजार जा रहे थे। राकेश यादव के घर के सामने पहले से मौजूद आरोपियों ने उनकी बाइक रोककर आंखों में पिसी लाल मिर्च डाल दी। इसके बाद लाठी-डंडों और लोहे की गैंती से उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ब्रह्मनन्द को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई रमाकान्त यादव की तहरीर पर कोतवाली खलीलाबाद में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना में राकेश यादव का नाम भी सामने आया। पुलिस ने अभिमन्यु यादव, अजय यादव, रामस्वरूप यादव और संजय यादव को बयारा रोड स्थित मंझरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास से तथा राकेश यादव को महाराजगंज के भिठौली थाना क्षेत्र स्थित शिकारपुर नहर पुलिया तिराहे से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश को हत्या की वजह बताया। पुलिस का दावा है कि इसी रंजिश में ब्रह्मनन्द को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई थी। पूछताछ में राकेश ने गैंती से वार करने की बात भी बताई। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 190 और 61(2) की बढ़ोतरी की गई है।

No comments:

Post a Comment

Pages