<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 24, 2026

कानपुर-आनंद विहार के बीच नई दैनिक रात्रिकालीन ट्रेन को मंजूरी

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


कानपुर। भारतीय रेलवे ने कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई दैनिक रेल सेवा शुरू करने को मंजूरी दी है। 14153/14154 नंबर की यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल मेल के रूप में संचालित होगी। नई सेवा से कानपुर और दिल्ली के बीच यात्रियों को सुविधाजनक रात्रिकालीन यात्रा का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

ट्रेन संख्या 14153 कानपुर सेंट्रल से रात 8:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 14154 आनंद विहार टर्मिनल से रात 11:25 बजे चलकर सुबह 7:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन करीब 428 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कानपुर से आनंद विहार तक यात्रा में 8 घंटे 10 मिनट, जबकि वापसी में करीब आठ घंटे लगेंगे।

नई दैनिक मेल सेवा फफूंद, इटावा, टुंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद स्टेशनों पर ठहरेगी। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी कानपुर और दिल्ली क्षेत्र के बीच रात में आवागमन की सुविधा मिलेगी।

रेलवे के अनुसार, इस सेवा के शुरू होने से कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। साथ ही इटावा, अलीगढ़, गाजियाबाद समेत मार्ग के प्रमुख शहरों के यात्रियों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तक पहुंचने के लिए एक और सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होगा।

No comments:

Post a Comment

Pages