<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 24, 2026

शिक्षक एमएलसी चुनाव का बिगुल, 23 अक्टूबर को मतदान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव का बिगुल बज गया है। निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल 06 दिसंबर 2026 को समाप्त होने के कारण रिक्त होने वाली सीट को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी सार्वजनिक की है।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 29 सितंबर को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी और 06 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तिथि होगी। 07 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 09 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। मतदाता सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान के बाद 27 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी।

भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत 31 अक्टूबर 2026 तक चुनाव से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment

Pages