<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 24, 2026

हिंदी पखवाड़े में राजभाषा नीति और यूनिकोड पर हुआ मंथन





वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर में राजभाषा विभाग के तत्वावधान में चल रहे हिंदी पखवाड़ा-2026 के तहत गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सिगनल कारखाना में मुख्य कारखाना प्रबंधक रोशन लाल यादव की अध्यक्षता में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक, भारतेंदु हरिश्चंद्र जयंती, विशेष हिंदी कार्यशाला तथा राजभाषा नीति, नियम, यूनिकोड और आईटी टूल्स पर तकनीकी संगोष्ठी हुई।

मुख्य कारखाना प्रबंधक रोशन लाल यादव ने कहा कि सभी कार्मिक राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय और रेलवे बोर्ड के वार्षिक कार्यक्रम 2026-27 में निर्धारित लक्ष्यों का अपने कार्यक्षेत्र में शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। उत्पादन इंजीनियर एवं राजभाषा संपर्क अधिकारी ध्रुव कुमार शर्मा ने यूनिकोड में हिंदी के मंगल फॉन्ट के प्रयोग को लेकर उपयोगी सुझाव दिए।

वरिष्ठ अनुवादक सपना खरे ने राजभाषा नीति-नियमों, यूनिकोड और विभिन्न आईटी टूल्स की जानकारी दी। वहीं वरिष्ठ अनुवादक अनामिका सिंह ने भारतेंदु हरिश्चंद्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्याख्यान दिया। धन्यवाद ज्ञापन मुख्य कार्याधीक्षक गिरिजेश सिंह ने किया।

इसी क्रम में बहुविषयक पद्धति प्रशिक्षण केंद्र में स्लोगन एवं हिंदी सुलेख प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न विभागों, कारखानों और विभागेतर इकाइयों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ रचनात्मक अभिव्यक्ति और सुंदर लेखन को प्रोत्साहित करना रहा।

No comments:

Post a Comment

Pages