<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 25, 2026

तेज हवा से खेतों में बिछी गन्ने-धान की फसल, किसानों की बढ़ी चिंता


महादेवा (बस्ती)। मौसम में अचानक आए बदलाव के बीच तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र के कई गांवों में तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल जमीन पर गिर गई। तैयार होती फसल के गिरने से किसानों को उत्पादन प्रभावित होने के साथ ही कटाई में भी अतिरिक्त परेशानी की आशंका सताने लगी है।
इन दिनों धान की फसल पकने की ओर बढ़ रही है। तेज हवा के कारण कई खेतों में धान के पौधे झुककर जमीन पर गिर गए हैं। वहीं गन्ने की फसल भी हवा की चपेट में आकर खेतों में बिछ गई। किसानों का कहना है कि फसल गिरने के बाद उसे संभालना मुश्किल होता है। यदि आगामी दिनों में मौसम खराब रहा तो नुकसान और बढ़ सकता है।
किसानों के मुताबिक फसल तैयार करने में बीज, खाद, सिंचाई, कीटनाशक और मजदूरी पर काफी खर्च हुआ है। ऐसे में मौसम की मार से फसल प्रभावित होने पर उनकी मेहनत और लागत दोनों पर असर पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Pages