<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 25, 2026

खतरनाक मोड़ पर झाड़ियों का कब्जा, हादसे का बढ़ा खतरा


महादेवा (बस्ती)। विकास खंड कुदरहा क्षेत्र के लालगंज-कुदरहा मार्ग पर मरवटिया गांव के सामने स्थित खतरनाक मोड़ राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क के दोनों ओर घनी झाड़ियां उग आने से मोड़ पर सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। लंबे समय से साफ-सफाई नहीं होने के कारण सड़क किनारे झाड़ियों का फैलाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
मोड़ पर दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को अचानक सामने आने वाले वाहनों से बचने में परेशानी होती है। तेज गति से चलने वाले वाहनों के लिए स्थिति और अधिक जोखिमपूर्ण बनी हुई है। रात के समय हादसे की आशंका और बढ़ जाती है।
स्थानीय ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तत्काल मौके का निरीक्षण कर सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मोड़ के आसपास की झाड़ियों और अनावश्यक पेड़-पौधों को हटाकर सड़क को साफ कराया जाए, ताकि वाहन चालकों को पर्याप्त दृश्यता मिल सके और संभावित सड़क हादसों को रोका जा सके।

No comments:

Post a Comment

Pages