<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 25, 2026

5,898 स्वरों में गूंजा ‘वन्दे मातरम्’, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ विद्यालय परिसर

लखनऊ। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जानकीपुरम में शुक्रवार को ‘वन्दे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 5,898 लोगों ने एक साथ राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन कर राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बैजनाथ सिंह, मुख्य अतिथि  बी.पी. भट्ट, महासचिव बी.एन. मिश्र, वेद प्रकाश, बी.एस. परिहार, दीप चंद्र यादव, संजय दीक्षित, राजेश कुमार पाण्डेय, कमलेश कुमार पाण्डेय, श्रीमती रत्ना खरे, श्रीमती ममता शर्मा,  बृजेश पाण्डेय, प्रो. (डॉ.) नीना श्रीवास्तव, डॉ. ऋतु स्वामिनी बाला एवं सुधी ज्योत्सना सरोज सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, अभिभावक, मातृ भारती एवं सप्त शक्ति की माताएं, समिति के पदाधिकारी तथा मीडिया प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में ‘वन्दे मातरम्’ का गायन कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।
सामूहिक गायन के दौरान विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से ओत-प्रोत नजर आया। उपस्थित लोगों में उत्साह, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण की भावना दिखाई दी। प्रधानाचार्या सुधा तिवारी ने कहा कि ‘वन्दे मातरम्’ केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति श्रद्धा, सम्मान और समर्पण की भावना का प्रतीक है। उन्होंने सभी से भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं और उपस्थित जनसमुदाय ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। आयोजन ने राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक गौरव और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

No comments:

Post a Comment

Pages