<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 25, 2026

27 सितंबर को होगा चन्द्रशेखर जन्मशती समारोह, तैयारियां तेज

बस्ती। पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में 27 सितंबर, रविवार को “चन्द्रशेखर जन्मशती समारोह” का आयोजन किया जाएगा। समारोह को लेकर आयोजक समिति की ओर से तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम का आयोजन गोविन्द राम सक्सेरिया इंटर कॉलेज सभागार में सुबह 10 बजे से होगा।


कार्यक्रम संयोजक डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि समारोह में अतिथि वक्ता के रूप में सुबोधकांत सहाय, प्रो. राजकुमार जैन, डॉ. राकेश पाठक, सांसद राम प्रसाद चौधरी, प्रो. अरुण त्रिपाठी, प्रो. चितरंजन मिश्रा, डॉ. सुनीलम, डॉ. रघुवंश मणि त्रिपाठी, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सूर्य कुमार, राजमणि पाण्डेय, श्याम जी त्रिपाठी, विधायक राजेन्द्र चौधरी, विधायक महेन्द्रनाथ यादव तथा कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ सहित अन्य वक्ता मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि समारोह की सफलता के लिए आयोजन समिति के रजवन्त सिंह, राजकुमार पाण्डेय, अजय कुमार सिंह ‘अखण्ड’, अनिल कुमार सिंह, सुधाकर शाही, श्रवण कुमार सिंह, गोपाल जी गौतम, मो. इब्राहीम, प्रहलाद गुप्ता और सिराज अहमद सहित अन्य सदस्य लगातार संपर्क कर तैयारियों में जुटे हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages