<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 25, 2026

20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

गोरखपुर। राजघाट थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान राकेश कुमार पुत्र चिखुरी निवासी मुंडेरीचक, बाबा चैन सिंह मंदिर, थाना राजघाट को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 169/2026 दर्ज किया गया है।
इसी क्रम में उमाशंकर भारती पुत्र स्व. अमरजीत निवासी लालडिग्गी, बसंतपुर, थाना राजघाट को भी 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 170/2026 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक राकेश कुमार के खिलाफ वर्ष 2018 में भी आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक काजी नफीस अहमद, महिला उपनिरीक्षक सोनाली वर्मा समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages