<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 25, 2026

अचानक तबीयत बिगड़ने से होमगार्ड की मौत, नम आंखों से दी अंतिम विदाई


बस्ती। थाना परसरामपुर में तैनात होमगार्ड शिवकुमार कन्नौजिया (35) की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। शिवकुमार कन्नौजिया ग्राम सिरसहवा, थाना परसरामपुर के निवासी थे।
जानकारी के अनुसार 24 सितंबर की शाम उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए दर्शन नगर, अयोध्या स्थित अस्पताल ले गए, जहां देर रात उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। शुक्रवार को उनके पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी गई। घटना से परिजनों और साथी होमगार्डों में शोक की लहर है।

No comments:

Post a Comment

Pages